ट्रूथ इटरनल एक आध्यात्मिक खज़ाना है जो 20 वीं सदी के आरंभ में उर्दू व फ़ारसी भाषाओं में लिखा गया था और 1970 के दशक में अंग्रेज़ी में अनुवादित हुआ था। इसमें ब्रह्माण्ड का ज्ञान, मनुष्य की संरचना व विकास की जानकारी है और वेदों के सिद्धांतों को गहराई से समझाया गया है। इस पुस्तक में, लालाजी विश्व भर के पाठकों के लिए सबसे गहन सिद्धांतों व ज्ञान को सरल भाषा में बड़ी सुंदरता से लिखते हैं।